shimla | shimla tourist places, शिमला एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन
shimla | shimla tourist places shimla - शिमला, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) राज्य के अधीन लोक गाथाओं और सौन्दर्य की भूमि है | यह एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। हिमाचल प्रदेश को गन्धर्वो और किन्नरों का प्रदेश माना जाता है | इसे हिमालय पर्वत की गोद में बसे होने के कारण इसे हिमाचल प्रदेश कहते है| यह समुद्र की सतह से 2202 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है| यह जगह को ‘समर रिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के नाम से भी प्रसिद्ध है। शिमला जिले को 1972 में निर्मित किया गया था। इस जगह की महत्वपूर्ण पहाड़ियाँ हैं जाखू, प्रॉस्पैक्ट,ऑव्सर्वेटरी, एलीसियम और समर। इस प्रदेश पर प्राचीन समय में मौर्य कुषाण ,गुप्त ,कन्नोज वंश के राजाओ का शासन रहा था| अंग्रेजो ने यहा गोरखा लोगो को पराजित करके कुछ राजाओ से संधि कर ली और कुछ अन्य राजाओ की रियासतों को अपने साम्राज्य में मिला लिया था| स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) का गठित किया गया था| 1954 में बिलासपुर को भी इसम शामिल किया गया | पंजाब पुनर्गठन एक्ट-1966 के तहत पंजाब के कुछ क्षेत्रो को हिमाचल प...