वीरेन्द्र सहवाग के बारे में जुड़े रोचक तथ्य, Virender Sehwag in Hindi
Interesting matter about Virender Sehwag in hindi 2002 में क्रिकेट जगत में एक नया सितारा उभर कर आया जिसने सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित कर लिया। उसका नाम है वीरेन्द्र सहवाग। Virender Sehwag भारत की क्रिकेट की टीम के भूतपूर्व क्रिकेटर है। भले ही ये आज टीम का हिस्सा नही है। लेकिन जब व भारतीय टीम में मैच खेलते थे, तो उनका बल्ला टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड को जीत की और ले जाया करता था। इनको विश्व क्रिकेट का सबसे विस्फोटक और ख़तरनाक बल्लेबाज माना गया है। वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत ही अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। ये मैदान में अपनी बल्लेबाजी के दम पर मैच की दशा और दिशा दोनों बदलने में काफी माहिर थे। वीरेंद्र सहवाग काफी निडर और आक्रमक बल्लेबाज थे। इनको नजफगढ़ का नवाब और भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल बल्लेबाज कहा गया है। यह दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते थे, राइट आर्म के ऑफ स्पिन गेंदबाज थे। इन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच 1999 में मैच खेला था, और सन 2001 में अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच खेला था। अंतरराष्ट्रीय एक दिवस मैच के लिए इनको 2009 में विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर...