Amla Benefits in Hindi, आंवला के औषधीय गुण
Amazing facts about Amla
Amla Benefits in Hindi, आंवला को आयुर्वेद द्वारा अमृत फल का नाम दिया गया है, क्योंकि यह एक फल और औषधि दोनों के रूप में प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद में इसका बहुत ही अधिक महत्व है। खाने में इसका स्वाद थोडा कड़वा, मधुर और शीतल होता है। यह किसी भी प्रकार से खाया जाए चाहे आचार के रूप में, मुरब्बे के रूप में या फिर जूस बनाकर पिया जाए, हर प्रकार से हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कोई आम फल नहीं है। यह तो एक औषधीय फल है, इसके अंदर विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है और इसके अतिरिक्त कैल्शयम, लोहा, फास्फोरस, पोटेशियम, कैरोटीन, प्रोटीन, विटामिन ए और बी, कांप्लेक्स, फोलेट, सोडियम, संतृप्त वसा और फाइबर जैसे सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को रोग मुक्त रखने में भी सहायक है। इसके चमत्कारों जिकर आयुर्वेद से लेकर एलोपैथिक तक विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों में किया जाता है।
Amla Benefits in Hindi
आंवला मुर्रबा
आंवले का मुरब्बा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। ताजे आंवले को चीनी में संरक्षित करके इसको तैयार किया जाता है। यह अत्यंत पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। यह दिमाग, आंतों और लीवर के लिए एक बहुत अच्छी दवा है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को यह रोजाना खाना चाहिए।
आंवला जूस
यदि आपको अच्छी सेहत बनानी है और शरीर में पल रही बीमारियों को खत्म करना है। तो आपने आज ही आंवला जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि आंवला आयरन और विटामिनो का खजाना है। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। यदि आप आंवले का सेवन जूस के रूप में करते है तो इससे आपके शरीर में विटामिनो की पूर्ति होगी और आप बीमारीयों से बचे रहेंगे।
आंवला आचार
ऊपर लिखित वाक्य में हम यह जान चुके हैं कि आंवला हमारे लिए कितना लाभकारी है। इसके अनेकों फायदे को देखते हुए इसको हम अलग अलग तरीके से खा सकते हैं। जिनमें अचार का भी बहुत महत्व है। आंवले का अचार बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जब हम इसको खाने के साथ प्रयोग करते हैं तो एक खाने का स्वाद और अधिक बढ़ा देता है।
आंवला खाने के अनेको फायदे :-
- मुंह में छाले होने पर आंवले की पत्तियों को चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते है।
- डाँग के हर्बल के अनुसार आंवले के रस में दो ग्राम हल्दी चूर्ण मिलाकर प्रतिदिन लेने से मधुमेह रोगी को काफी फायदा पहुंचाता है।
- 50 मिलीग्राम आंवले के रस के साथ 5 ग्राम गाय का घी मिलाकर प्रतिदिन रात को सोने से पहले लेने से वीर्य में कम शुक्राणुओं की शिकायत दूर हो जाती है।
- शहद के साथ आंवले के चूर्ण को खाने से भी शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की ताकत बढ़ती है। इससे शरीर चुस्त और दुरूस्त रहता है।
- आँवले के रस में स्वादानुसार शक्कर, शहद और घी मिलाकर पिने से पेशाब के समय होने वाली जलन ठीक हो जाती है।
- आँवले को घी में सेंककर सूंघने से नाक से निकलने वाले खून अथवा नकसीर में आराम होता है।
- आँवला के रस और दही को मिलाकर प्रतिदिन सिर पर मालिश करके गुनगुने पानी से बाल धोने से बालों का डेंड्रफ दूर होता हैं।
- एक सप्ताह तक आँवले का रस लगातार पिने से शरीर के अनावश्यक तत्व बहार निकाल जाते है।
- आंवले के फलों को चीराकर उनमे नमक व हल्दी लगाकर एक सप्ताह तक पानी में डुबोएं और उसके बाद सुबह खाली पेट रोजाना एक आंवले का सेवन करने से आंखों की रौशनी बाद जाती है।
- आंवले के फलों पर काला नमक डालकर चूसने से अपचन और पेट की बीमारिया ठीक हो जाती है।
- आंवला खाने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं। इसके लगातार सेवन से ओस्ट्रोपोरोसिस और आर्थराइटिस एवं जोड़ो के दर्द में भी आराम मिलता हैं।
- आंवला खाने से अच्छी नींद आती हैं और तनाव से आराम मिलता है।
- आवला के तेल को बालों में लगाने से कलर ब्लाइंडनेस से छुटकारा मिलता हैं और यह सिर को ठडा रखता हैं।
- आंवला हमें संक्रमण से बचाये रखता है यह शरीर को पुष्ट कर उसकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढा देता हैं।
- आंवला रस का लगातार सेवन करने से हमें वजन कम करने में मदद मिलती हैं
Tagline- Amla Benefits in Hindi, Amla is a medicine, Amla is fruit.
http://gazabknowledge.com/aloe-vera-medicinal-uses/
nice
ReplyDeletethanks sanju, be continue to our site, have good day
ReplyDeleteI see you don't monetize your page, don't waste your traffic, you can earn extra bucks every
ReplyDeletemonth because you've got hi quality content. If you want to know how to make extra bucks, search for: Mrdalekjd methods for
$$$