आंखो की देखभाल, Eye Care in Hindi
Interested Tips about Eye Care in Hindi
Eye Care in Hindi, आंख हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। कहते हैं, आंखें हैं तो जहान है। यदि हमारी आंखें ना रहे, तो समझो जिंदगी में अंधेरा छा जाएगा। यदि आपकी आंखें ठीक-ठाक हैं तो आप प्रकृति और दुनिया के सभी रंगों का आनंद उठा सकते हैं। किसी नेत्रहीन से पूछो, आंखें न होने का दर्द? आंखें जीवन भर आपका साथ देती हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य और खूबसूरती को भी बनाए रखती हैं। आज की इस busy लाइफ में हम अपनी आंखों पर कुछ ज्यादा ही बोझ डाल रहे हैं। जिससे आंखें में दर्द रहने लगता है। लैपटॉप मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने से हमारी आंखों पर बहुत प्रभाव पड़ता है हमारी आंखें कमजोर होने लगती है इस पोस्ट में हम आपको टिप्स बताएंगे जिनके द्वारा आप अपने आंखों की रोशनी हमेशा के लिए बनाए रख सकते हैं।
Eye Care in Hindi
आँखों की देखभाल के उपाय-
- रोजाना सुबह खाली पेट आंवला खाने से भी आंखों की रोशनी बढ़ेगी इसके लिए आप आंवले का जूस भी प्रयोग कर सकते हैं।
- सवेरे उठकर आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारने से आँखों को काफी आराम मिलता है। एक बाल्टी पानी की भरकर उसके अंदर अपनी आंखों को डुबोकर अपना ध्यान दाएं और बाएं घुमाएं, ध्यान रहे आंखें पूरी खुली होनी चाहिए और ठंडे पानी में डूबी होनी चाहिए। इसके बाद आप अपनी आंखों में काफी ठंडक और ताजगी महसूस करेंगे।
- आंखों को सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए प्रणायाम सुबह-शाम को करना चाहिये है।
- सुबह उठकर आंखों में नीचे की तरफ बासी थूक लगाने से भी आंखों में काफी फायदा होता है।
- रोजाना सुबह 30 मिनट तक हरी घास पर टहलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- हरी सब्जियां भी हमारी आंखों के लिए काफी कारगर सिद्ध होती है हरी सब्जी खाने से हमारी आंखे तो मजबूत होती है दूसरी और चेहरा भी खिल उठता है।
- रोजाना सुबह पालक के पत्ते खाने से आंखों की रोशनी एवम शरीर में खून की बढोतरी होती है।
- सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर का जूस निकालकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- रोजाना सुबह खाली पेट देसी घी में पिसी हुई मिश्री व काली मिर्च खाने से आंखो में बहुत ही फायदा होता है।
- रात को भिगोए हुए बादाम को सवेरे दूध में मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- आँखों की उचित देखभाल रखने के लिए हमें एक पोष्टिक आहार लेना चाहिए। क्योंकि विटामिनो की कमी के कारण आंखों में रतौंधी नामक रोग हो जाता है।
- खीरे के टुकडे या आलू के टुकडे आंखें बंद करके उन पर रखने से आंखों में ठंडक पहुंचती है।
- आंखों की रोशनी तेज करने के लिए लहसुन और प्याज का रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए।
- आंखों को आराम देने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेना भी बहुत जरुरी है।
- बाहर तेज धूप में निकलते समय धूप का चश्मा लगाकर ही निकलना चाहिए।
- एक डिब्बे में रखे हुए काजल को कई लोगों द्वारा उपयोग करने पर भी संक्रमण की आशंका रहती है।
- आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने के लिए पके हुए लाल टमाटर का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग करें।
Tagline- Eye Care in Hindi, Benefits of Eyes, Eyes Facts, Importance of Eyes.
http://gazabknowledge.com/aloe-vera-medicinal-uses/
Good post sir
ReplyDeletethanks deepak, be continue to our site, have good day
ReplyDelete[…] आंखो की देखभाल, Eye Care in Hindi […]
ReplyDeleteGood informationHindi Biography Yt
ReplyDelete