अमरूद खाने के फायदे - Guava Fruit Benefits in Hindi

Interesting Facts about Guava Fruit Benefits in Hindi


Guava Fruit Benefits in Hindi, अमरूद को सर्दियों में फलों का राजा कहा जाता है। क्योंकि यह सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पोष्टिक फल होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार अमरूद की शुरुआत अमेरिका के उष्णकटिबंधीय स्थान वेस्टइंडीज से हुई थी। अमरुद के लिए गर्म और शुष्क जलवायु का होना बहुत आवश्यक है। यह एकमात्र ऐसा फल है जो गर्मी और सर्दी  दोनों को सहन कर लेता है।  इसको किसी भी मिट्टी में उपजाया जा सकता है। भारत में अमरूद की अनेक किस्मे हैं, जैसे कि इलाहाबादी सफेदा, लाल गूदे वाला,  चित्तीदार,  करेला, बेदाना तथा अमरूद सेब है। आजकल यह भारत की जलवायु में बहुत अधिक घुल मिल गया है। जाड़े की ऋतु में यह फल काफी सस्ते दामों में प्राप्त हो जाता है। इसलिए इस फल को गरीब लोगों के लिए एक प्रमुख फल माना गया है। इस फल के अंदर काफी मात्रा में विटामिन मिनरल्स और फाइबर होते हैं। अमरूद कई गंभीर बीमारियों को नष्ट करने में सहायता करता है। विटामिन-सी, विटामिन-बी और विटामिन-ए भी इसके के अंदर पाए जाते हैं। इसमें लोहा चूना और फास्फोरस भी बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।

Guava Fruit Benefits

Guava Fruit Benefits in Hindi


Guava Fruit Benefits

अमरूद खाने के फायदे -




  1. अमरूद मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक औषधि भी है। यह दांतो से संबंधित अनेक लोगों को दूर करता है। इसकी पत्तियां चबाने से दांतों में लगे कीड़े दूर हो जाते हैं।

  2. अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए में सुधार करने का काम करता है। अमरूद फ्रूट एक हाई एनर्जी फ्रूट है, जिसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स के तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक आवश्यक है।

  3. अमरूद के अंदर मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम हमें दिल की बीमारियों से बचाता है और मांसपेशियों को तंदुरुस्त रखता है।

  4. अमरूद हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है।

  5. सर्दी के मौसम में अमरूद का नियमित सेवन करने से सर्दी जुकाम व खांसी जैसी बीमारियों का होने का खतरा कम होता है।

  6. अमरुद के अंदर पाया जाने वाला विटामिन-ए जो हमारी आंखों बालों और त्वचा को भरपूर पोषण देता है।

  7. लाइकोपीन नामक फाइटो न्यूट्रिएंट्स शरीर को कैंसर और ट्यूमर से बचाने में सहायक है जो कि अमरूद फल के अंदर पाया जाता है

  8. अमरुद के अंदर बीटा-कैरोटीन होता है। जो शरीर में त्वचा संबंधी बीमारियों को खत्म करके हमारी स्किन को सोफ्ट एवं हेल्दी बनाता है।

  9. किसी भी मौसम में अमरुद का लगातार सेवन करने से पेट की समस्या जैसे कब्ज आदि बीमारियों से राहत मिलती है।

  10. मुंह में छाले आदि होने पर अमरूद की पत्तियों का सेवन करने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

  11. अमरूद को हम अपनी रसोई में इसका रायता, चटनी और शेक भी बनाकर इसका यूज कर सकते हैं।

  12. कच्चा अमरुद खाना अत्यंत लाभकारी है क्योंकि इसके अंदर पके अमरूद के अपेक्षा विटामिन-सी अधिक होता है।

  13. डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर बहुत जरुरी होता है जिसकी एक अच्छी मात्रा अमरूद के अंदर पाई जाती है।

  14. थायराइड नामक बीमारी में भी अमरूद खाने से राहत मिलती है।

  15. अमरुद के अंदर पाए जाने वाले फाइबर वाले खनिज तत्व शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करके मोटापा घटाते हैं, जिससे हर्ट अटैक व अन्य दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

  16. जरूरत पड़ने पर अमरूद के पत्तों का रस मिलाकर किसी भी प्रकार के  नशे के असर को भी कम किया जा सकता है।

  17. पका हुआ अमरुद हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ा देता है इसलिए एनीमिया से पीड़ित मरीजों को अमरुद खाने खाने की सलाह दी जाती है।

  18. पेट दर्द में अमरूद के साथ नमक लगाकर खाने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है वह पेट दर्द में अमरूद के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से भी पेट का दर्द ठीक हो जाता है।


Tagline- Guava Fruit Benefits in Hindi, Best Fruit Guava, Knowledge about it facts.

 

Comments

  1. Good healthy post

    ReplyDelete
  2. thanks bittu, be continue to our site, have good day

    ReplyDelete
  3. […] अमरूद खाने के फायदे – Guava Fruit Benefits in Hindi […]

    ReplyDelete
  4. […] अमरूद खाने के फायदे – Guava Fruit Benefits in Hindi […]

    ReplyDelete
  5. […] अमरुद की प्रमुख शर्करा है -फ्रक्टोज […]

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हरियाणा सामान्य ज्ञान-HARYANA GK FOR HSSC EXAMS IN HINDI (PART-6)

हरियाणा सामान्य ज्ञान-HARYANA GK FOR HSSC EXAMS IN HINDI (PART-3)

विज्ञान के बारे में 22 रोचक तथ्य | Science facts in Hindi