उसेन बोल्ट धावक की कहानी, Usain Bolt Biography in Hindi

Interesting story about Usain Bolt


Usain Bolt Biography, आज भी उसेन बोल्ट रेसिंग ट्रैक पर दुनिया के सबसे तेज रनर है। रियो ओलंपिक के दौरान बोल्ट ने अपने करियर का नौवां ओलंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आप बेसक दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट जैसा नहीं दौड़ सकते, लेकिन उनकी जीवनी से बहुत कुछ सिख सकते हैं। उसैन बोल्ट का पूरा नाम सेंट लियो उसैन बोल्ट है जिसको 100 मीटर और 200 मीटर की दोड़ में विशव रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है।  इनका का जन्म 21 अगस्त 1986  को जमैका (Jamaican) में हुआ था। ये बचपन से ही खेलने के शोकिन थे। बोल्ट अपने भाई के साथ गली में क्रिकेट और फुटबॉल खेलते थे। उन्होंने बताया है की जब मैं छोटा था, तो मैं खेल के अलावा किसी और चीज के बारे में सोच भी नहीं सकता था।

Usain Bolt Biography

Usain Bolt Biography in Hindi


उन्होंने सबसे पहले अपनी धावक संभावना को अपने स्कूल की वार्षिक राष्ट्रीय प्राथमिक स्कूल प्रतियोगिता में दौड़कर प्रदर्शित किया था।  बोल्ट अपने स्कूल स्तर पर 12 वर्ष की उम्र में ही 100 मीटर दौड़ के सबसे तेज धावक बन गये थे।

"ज़रूरी नहीं है कि आप शुरू कहां से करते हैं, ज़रूरी ये है कि आप ख़त्म कैसे करते हैं" Usain Bolt 

(उसैन बोल्ट की जीवनी एवम कुछ खास विशेषताए)



  1. बोल्ट एक साधारण से परिवार से सम्बन्ध रखते है। जीवन में अनेको कठिनाइया होने के बाद भी वे अपने लक्ष्य से नहीं भटके। उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि वे हमेशा खिलाड़ी बनना चाहते थे।

  2. दुनिया के महान एथलीट उसैन बोल्ट शुरुआत में क्रिकेट बॉलर बनाना चाहते थे। उनके मनपसंद खिलाडी वकार युनूस थे लेकिन बाद में उन्होंने जो किया पूरी लगन से किया।

  3. बोल्ट को खाने में चिकन नगेट्स बहुत पसंद थे। उन्होंने अपनी प्री-रेस से पहले भी पसंदीदा चिकन नगेट्स खाए थे।

  4. उसैन बोल्ट मात्र 15 साल की उम्र में 6 फ़ुट 5 इंच लंबे हो गये थे, और सभी अपने साथियों से लंबे दिखने लगे थे।

  5. उसैन बोल्ट ने 20.61 सेकेंड में 200 मीटर दोड़ लगाकर व स्पर्धा जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, और सबसे कम उम्र के विश्व जूनियर स्वर्ण पदक विजेता बने।

  6. बोल्ट ने जमैकन रिले स्प्रिंट टीम के एक सदस्य के रूप में दो रजत पदक जीते।

  7. बोल्ट ने 400 मीटर रिले दौड़ 39.15 सेकेंड और 3:04.06 के समय के साथ एक नया जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

  8.  एक बार साल 2004 में बोल्ट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, उसके बावजूद भी उन्हें एथेंस ओलंपिक के ल‌िए जैमेका टीम का हिस्सा बनाया गया था। उन्हें इस परेशानी के कारण 200 मीटर रेस के पहले राउंड में ही बाहर होना पड़ा था। इस हार के बावजूद भी बोल्ट ने हिम्मत न हारकर दुनिया के सबसे तेज धावक बने।

  9. रियो ओलंपिक 2016 के दौरान बोल्ट ने 100 मीटर और 200 मीटर रेस में भी गोल्ड मेडल जीतकर   नया कीर्तिमान बनाया हैं।

  10. रियो ओलिंपिक में 400 मीटर रेस में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के वायड वान नीकर्क  को भी प्रेरणा तेज धावक उसैन बोल्ट से मिली।

  11. ओलिंपिक खेलों में 100 मीटर की दौड़ व तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले उसैन बोल्ट ने कहा है कि वह अमर होने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।


Tagline- Usain Bolt Biography in Hindi, Usain Bolt Life in Hindi, Famous story of Usain Bolt.

http://gazabknowledge.com/sachin-tendulkar/

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हरियाणा सामान्य ज्ञान-HARYANA GK FOR HSSC EXAMS IN HINDI (PART-6)

हरियाणा सामान्य ज्ञान-HARYANA GK FOR HSSC EXAMS IN HINDI (PART-3)

विज्ञान के बारे में 22 रोचक तथ्य | Science facts in Hindi