SSC सामान्य ज्ञान- GENERAL KNOWLEDGE FOR SSC EXAMS IN HINDI (PART-7)
SSC GENERAL KNOWLEDGE SSC EXAMS PART 7, स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) की सभी परीक्षाओ के लिए हमारी ये सभी पोस्ट आपको आपके लक्ष्य तक पहुचने में आपकी मदद करेगी। इस पोस्ट में आप को विशव में प्रसिद्ध कुछ खास जनरल नॉलेज से अवगत करायेंगे। आप सभी पाठको से अनुरोध है, कृपया इस पोस्ट को अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शेयर करे।

Tagline -SSC GENERAL KNOWLEDGE SSC EXAMS PART 7, SSC EXAMS QUESTIONS, SSC PREVIOUS QUESTIONS, SSC GENERAL KNOWLEDGE SSC EXAMS PART 7
http://gazabknowledge.com/ssc-general-knowledge-ssc-exams-part-8/
SSC GENERAL KNOWLEDGE SSC EXAMS PART 7
- किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने सर्वप्रथम ओलम्पिक पदक जीता? – लिएंटर पेस ने
- शीतकालीन ओलम्पिक खेल किस वर्ष प्रारंभ किए गए? – 1924 ई. में
- ‘नेटवेस्ट ट्राफी’ किस खेल से संबंधित है? – क्रिकेट से
- कबड्डी खेल के एक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? – 7 (सात)
- ओलम्पिक म्यूजियम कहाँ स्थित है? – लोसाने (स्विट्जरलैंड) में
- भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? – हॉकी
- गोल्फ गेंद का वजन कितना होता है? – 1.5 औंस
- टाइगर वुड्स किस देश के गोल्फ खिलाड़ी है? – U.S.A.
- ‘शिवाजी स्टेडियम’ (दिल्ली) किस खेल से संबद्ध है? – हॉकी से
- ‘बनाना किक’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – फुटबॉल से
- किसी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाला भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट ने कौन-सा खिताब जीता? – फ्रेंच ओपन बैडमिंटन का
- ‘सडेन हेथ’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – कुश्ती से
- भारत का सबसे पुराना फुटबॉल क्लब कौन-सा है? – (1889 में स्थापित)
- ‘बुल्स आई’ किस खेल स्पर्धा से संबंद्ध है? – निशानेबाजी से
- चीन का राष्ट्रीय खेल क्या है? – टेबल टेनिस
- अंजली भागवत किस खेल से सम्बन्धित है? – राइफल शूटिंग से
- ‘ग्राउंड स्ट्रोक’ शब्द किस खेल से संबंधित है? – टेबल टेनिस से
- ‘सवाई मानसिंह स्टेडियम’ कहाँ स्थित है? – जयपुर में
- पोलो खेल में प्रत्येक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? – 4 (चार)
- अमेरिका कप किस खेल से संबंधित है? – बास्केटबॉल से
- किस खेल को प्रारंभ करने के तरीके को गैम्बिट कहा जाता है? – शतरंज को
- ‘रोइंग’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – नौकायन से
- ‘चाइना कप’ किस खेल से संबंधित है? – जिमनास्टिक से
- फर्नांडो अलोंसो किस खेल से संबंधित है? – फार्मूला-1 रेस
- वालीबॉल को एशियाई खेलों में किस वर्ष शामिल किया गया? – 1958 ई. में
- प्रथम डेविड डिक्सन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था? – नताली डु तोइट को
- ट्रेफलगर ट्रॉफी किसे प्रदान की जाती है? – राष्ट्रमण्डलीय खेलों में भारोत्तोलन की चैम्पियनशिप जीतने वाले देश को
- राष्ट्रमंडल खेल का आदर्श वाक्य क्या है? – ह्यूमनिटी, इक्वलीटि एवं डेस्टिनी
- एशियाई खेलों का प्रतीक चिन्ह क्या है? – चमकता सूरज
- जिमनास्टिक में किस आधार पर अंक दिए जाते हैं? – परेशानी, नवीनता, शालीनता, और आश्वस्त गति के आधार पर
- ओलम्पिक खेल कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित किए जाते हैं? – 4 वर्ष के अंतराल पर
- भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला कौन-थी? – मेरी लीला रो
- गामिनी, संजीवनी, अमर, ब्राह्मणी-ये किस खेल के विविध रूप हैं? – कबड्डी के
- किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का गौरव प्राप्त है? – सचिन तेंदुलकर को
- हॉकी के खेल का परिमाप कितना होता है? – 100 गज × 60 गज
- हॉकी में एक टीम कितने खिलाड़ी बदल सकती है? – 3 खिलाड़ी
- प्रसिद्ध गोल्फ खिलाड़ी विजय सिंह किस देश के हैं? – फिजी के
- पंजाब के जालंधर जिले के किस गाँव को ‘नर्सरी ऑफ हॉकी प्लेयर्स’ कहा जाता है? – संसारपुर
- ‘थॉमस कप’ किस खेल से सम्बन्धित है? – बैडमिंटन
- ‘द वर्ल्ड विनीथ फिट’ बैडमिंटन के किस कोच की जीवन कथा है? – पी. गोपीचंद की
- सुशील कुमार किस खेल स्पर्धा से संबद्ध हैं? – कुश्ती से
- ‘सॉसर’ किस खेल का दूसरा नाम है? – फुटबॉल का
- फुटबॉल के गेंद की परिधि कितनी होती है? – 27 इंच से 28 इंच तक (68.5 सेमी. से 71 सेमी)
- फुटबॉल का ‘साल्ट लेक स्टेडियम’ कहा है? – कोलकाता (भारत) में
- ‘ए शॉट एट हिस्ट्री’ के लेखक कौन हैं? – अभिनव बिन्द्रा
- मानवजीत सिंह किस खेल से संबद्ध है? – निशानेबाजी से
- भारत में टेबल टेनिस एसोसिएसन कब बना? – 1938 ई. में
- ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विख्यात भारतीय धावक का नाम क्या है? – मिल्खा सिंह
- वर्ष 1868 में मार्किवस ऑफ क्वींसबरी द्वारा किस खेल के नियमों का निर्धारण किया गया था? – बॉक्सिंग का
- चेज, फ्रीजो एव एवं पोन शब्द किस खेल से संबंधित है? – खो-खो से
Tagline -SSC GENERAL KNOWLEDGE SSC EXAMS PART 7, SSC EXAMS QUESTIONS, SSC PREVIOUS QUESTIONS, SSC GENERAL KNOWLEDGE SSC EXAMS PART 7
http://gazabknowledge.com/ssc-general-knowledge-ssc-exams-part-8/
Comments
Post a Comment