Baba Ramdev biography (Patanjali) Facts – पतंजली के बारे मजेदार जानकारी
Baba Ramdev biography
Baba Ramdev biography, योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव जी अपनी योग कला के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस महान व्यक्ति का जन्म महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल, हरियाणा में 12 दिसंबर 1965 को हुआ था। इन्होंने देश में स्वदेशी अपनाओ के रूप में एक नई क्रांति को जन्म दिया है। आज इस पोस्ट में gazabknowledge.com आपको स्वामी बाबा रामदेव जी और इनकी कंपनी पतंजलि के बारे में कुछ रोचक जानकारियां प्रदान करेंगे।
Baba Ramdev Patanjali Facts
Baba Ramdev biography
- बाबा रामदेव जी देश हित, देश रक्षा और देश के विकास के बारे में विचार करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे सम्बन्धित जागरूक करना बहुत पसंद है।
- बाबा रामदेव जी काफी आतम अनुशासनात्मक व कड़े नियमों वाले व्यक्ति है।
- बाबा रामदेव जी राम प्रसाद बिस्मिल और सुभाष चंद्र बोस जी से बड़े प्रभावित हुए है। उन्होंने अपने जीवन में इन महान छवियों को अपना प्रेरणा स्त्रोत माना है।
- बाबा रामदेव जी के बचपन का नाम रामकृष्ण यादव था।
- Swami Ramdev Ji रोजाना 24 घंटे में से 18 घंटे काम करते हैं। ये केवल 6 घंटे की नींद लेते हैं।
- बाबा रामदेव जी सुबह 3:00 बजे उठ जाते हैं, उसके बाद योगा एक्सरसाइज करते हैं और ब्रेकफास्ट में फल तथा फलो का का जूस लेते हैं।
- बाबा रामदेव जी बिल्कुल शाकाहारी है। स्वामी जी अनाज का सेवन बहुत कम करते है, हमेशा फ्रूट्स का सेवन करते हैं और फलों के जूस का भी प्रयोग करते हैं।
- बाबा रामदेव जी विदेशी उत्पादों, बाहरी पकवानों, तले हुए खाद्य पदार्थों कोल्ड ड्रिंक को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं मानते।
- Ramdev ji लोगों को Cold Drinks के स्थान पर जूस, दूध और लस्सी पीने की सलाह देते है।
- स्वामी Ramdev ji कोल्ड ड्रिंक को टॉयलेट क्लीनर के सामान मानते है। जोकि हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।
- बाबा रामदेव जी एक साधारण व्यक्ति हैं और आज भी वह लोगों के बीच में एक साधारण व्यक्ति के रूप में पहुंचते हैं
- बाबा रामदेव जी ने देश हित के लिए कई बार काले धन के मुद्दे को भी उठाया है और देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को विदेशी बैंकों में करोड़ों रुपए जमा होने की जानकारी से अवगत कराया है।
- बाबा जी ने अन्ना हजारे जी के साथ में काले धन को भारत वापस लेन के लिए जनलोकपाल के मुद्दे पर भी अनशन किया है।
- स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग के साथ-साथ पतंजलि आयुर्वेद संस्थान की भी शुरुआत की है जिसमें उन्होंने स्वदेशी उत्पादों का निर्माण किया है।
- Patanjali में हर तरह के घरेलू उत्पाद पूरी शुद्धता की गारंटी के साथ तैयार किए जाते हैं।
- रसोई से लेकर घर में यूज होने वाले सभी उत्पाद पतंजलि द्वारा उचित मूल्य पर लोगो को देशभर में प्रदान किये जा रहे है।
- Patanjali का सबसे बड़ा आयुर्वेद योग रिसर्च ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट सुविधा हरिद्वार में बाबा रामदेव जी के प्रयासों से प्रारंभ हो चुकी है।
- Swami Ramdev Ji ने अपनी इस प्रतिभा से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है
- बाबा रामदेव जी के साथी आचार्य बालकृष्ण उनके साथ में हिमालय पर्वत पर रहे है। रामदेव जी ने वहां योग की शिक्षा प्राप्त की वही बालकृष्ण जी ने आयुर्वेद का अध्यन किया था।
- साल 1997 में रामदेव जी ने आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की शुरुआत की गई थी। जिसका हेड क्वार्टर हरिद्वार में मौजूद है।
- पतंजलि आयुर्वेद के मालिक बाबा रामदेव जी है तथा आचार्य बालकृष्ण मैनेजिंग डायरेक्टर के रुप में लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
- पतंजलि आयुर्वेद पूरे भारत में अधिक से अधिक मेगा स्टोर खोलने का विचार बना रही है।
- पतंजलि आयुर्वेद ने साल 2015- 16 में 5000 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।
Tagline- Baba Ramdev Patanjali Facts, Patanjli Products, Healthy tips by Swami Ramdev Ji.
इन्हें भी पढ़े....
प्रिय पाठको नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरुर बताये हमारे द्वारा लिखी गई पोस्ट आपको कैसी लगी, उम्मीद है आपको उपरलिखित जानकारी अवश्य पसंद आई होगी।
Comments
Post a Comment