goa tourist places | गोआ की खासियत के बारे में रोचक जानकारी
goa tourist places | गोआ की खासियत के बारे में रोचक जानकारी
goa tourist places, भारत का सबसे छोटा राज्य (goa) गोवा बहुत ही खूबसूरत और समुंद्र किनारों से घिरा हुआ और समुद्री तटों के लिए जाना जाने वाला राज्य है। यहा की प्राकृतिक सुन्दरता इतनी अधिक है कि पर्यटकों यहाँ आने के लिए मजबूर हो जाते है। यहाँ समुंद्र के खारे पानी में नहाने का अपना अलग ही मज़ा होता है। अगर आप एक बार गोवा चले जाते है तो आप अपने आपको बार-2 गोआ जाने के लिए नहीं रोक सकोगे यहाँ की ख़ूबसूरती बहुत ही निराली है। सबसे रोचक बात यह है कि यहां चर्च की संख्या बहुत ज्यादा है इसलिए ये अंग्रेजों के टिकने का बेहतरीन ठिकाना माना जाता है। वैसे भी पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों के लिए जाना जाता है। बहुत समय पहले गोवा पुर्तगालियों का शासन था। पुर्तगालियों ने गोवा पर 450 साल तक शासन किया और दिसंबर साल 1961 में यह भारतीय प्रशासन के अधीन आ गया था।
goa tourist places | गोआ की खासियत के बारे में रोचक जानकारी
goa beach
- Butterfly Beach -इस बीच का नाम सौंदर्य भरा होने के साथ यह अनछुई ख़ूबसूरती की वजह से यह सैलानियों के बीच भी ख़ासा चर्चित है। यदि आप शांति का माहोल चाहते हैं तो इससे अच्छी जगह शायद ही कोई हो। बटरफ्लाई द्वीप पर स्थित जगह बेजोड़ है। इस जबरदस्त तट तक पहुंचने के लिए आपको अगोंडा या पलोलेम तट से नाव के द्वारा जाना पड़ेगा।
Butterfly Beach
- Kakolem Beach - यदि आपको रोमांच का शौक हैं। तो यह तट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस जगह से बहुत कम लोग परिचित हैं। इस तट का दूसरा नाम टाइगर बीच हैं। यहां की ख़ूबसूरती में आप गुम से हो जाएंगे यहाँ पहुंचने और लौटने हेतु आप एक किराए की बोट ले सकते हैं, जो आपको यहां तक पहुंचा देगी।
Kakolem Beach
- Galgibaga Beach – यह देश-दुनिया में मशहूर है। मॉरजिम तट की तरह गलजीबाग तट भी विलुप्तप्राय ऑलिव रिडली कछुए के अंडे देने और सेने वाली जगह है। यह तट मॉरजिम तट के भीड़भाड़ स्थान की बजाय यह तट काफी शांत रहता है। यहां पर कुछ बेहतरीन और स्वादिष्ट सीफूड्स मिलते हैं। गलजीबाग तट कानाकोना से 18 कि.मी की दूरी पर है, जो तालपोना नदी के दक्षिणी मुहाने पर स्थित है।
Galgibaga Beach
- Hollant Beach- यह तट बेहद शांत समुद्री किनारा दूर-दूर तक फैला हुआ है। यह तट थोड़ा पथरीला है, मगर इसकी ख़ूबसूरती देखने योग्य है। यहां मछुआरों की नावें एक कतार में खड़ी मिलेंगी, जो तस्वीर खींचने वालों के लिए आकर्षक नजारा है।
Hollant Beach
- Betul Beach – यह समुंदरी तट मरगांव से 18 कि.मी की दूरी पर है। यह काफी और पट्टीदार यह समुद्री तट होने के कारण यहां के नज़ारे आपको किसी पारम्परिक समुद्री गांव जो मत्स्य पालन के धंधे में लगा हुआ है। की याद दिला देगा इसके नज़दीक एक 17वीं शदाब्दी का किला और एक खाड़ी भी है।
Betul Beach
- Arambol Beach- यह काफी ख़ूबसूरत और शांत समुद्री तट दोस्तों और परिवार के साथ घुमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यह तट धीरे-धीरे मशहूर हो रहा है, जो पूरी दुनिया के लोगों को ख़ुद की ओर आकर्षित कर रहा है। इस तट के नज़दीक कई कैफे और रेस्तरां भी खुल गए हैं।
Arambol Beach
- Agonda Beach- यह बेहद ख़ूबसूरत और शांत समुद्री तट पिकनिक के लिए सबसे गजब स्थानों में से एक है। यह मरगांव से 37 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यहां चारो ओर से खुले आसमानों के नज़ारे आंखें हटाने ही नहीं देते यहां की पहाड़ियों और पेड़ों पर रहने वाले चमगादड़ और उनके द्वारा मचाया जाने वाला शोर आपको किसी दूसरी दुनिया का अहसास कराएगा।
Agonda Beach
- Cola Beach- यहां रहने वाले लोग भी इस तट से अच्छी तरह वाकिफ़ नहीं हैं। यहाँ नारियल के पेड़ों और सुरमयी सुहाने आसमान का बैकग्राउंड में होना बेस्ट फीलिंग है। यह अगोंडा तट से सिर्फ़ 5 मिनट की दूरी पर स्थित यह तट झील से घिरा हुआ है। यहां पर रात को रुकने के लिए झोपड़ीनुमा घर भी बने हैं। और यहां रुक कर आप समंदर और वादियों का पूरा आनंद ले सकते हैं।
Cola Beach
- Velsao Beach - गोवा के मशहूर मेजोरदा और कोलवा समुद्री तट के उत्तर में और गोवा के दक्षिणी भाग में स्थित यह अद्भुत तट को शायद कुदरत का एक करिश्मा है। इस शांत और सुरमयी समुद्री तट पर परिंदों और लाइफगार्ड ही मिलते है जो आपका मन मोह लेते है इसके आलावा यहां आपको कुछेक तैराक तैरते हुए मिल जाएंगे जो भीड़ से बच कर यहां तैरने के लिए आते हैं।
Velsao Beach
- Sinkverim Beach- गोवा के अगौड़ा किले के नज़दीक यह सफेद बलुई तट दूर तक पसरा हुआ है। इसके आस पास लग्जरी रिज़ॉर्ट्स होने के बाद यह बेहद शांत समुद्री तट है शांतिपूर्वक बैठने-लेटने और ख़ुद में खो जाने के लिए यह बहुत बेहतर जगह है।
Sinkverim Beach
- Siridao beach – यह तट पणजिम से 12 कि.मी की दूरी पर स्थित है। और ज़ुआरी नदी के मुहाने पर स्थित यह बेहद शांत और सुरमयी तट स्थित है यहाँ दूर-2 तक बालू ही बालू पसरा हुआ है। यहां नाज़रेथ के ईसा मसीह नज़दीकी लैंडमार्क है सिरिदाओ के नज़दीक में कई गुफाएं भी हैं जो यहां घूमने-फिरने वालों के लिए रोमांचक स्थान भी है।
Siridao beach
goa tourist places | गोआ की खासियत के बारे में रोचक जानकारी
Tagline- goa tourist places,
इन्हें भी जरुर पढ़े
प्रिय पाठको नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरुर बताये हमारे द्वारा लिखी गई पोस्ट आपको कैसी लगी, उम्मीद है आपको उपरलिखित जानकारी अवश्य पसंद आई होगी।
Rupture http://redstonedart.org/propecia/ generic propecia without prescription fine oxidase panacea generic propecia recovery, ambulation http://myanmarfoodonline.com/ventolin/ buy ventolin wall gurgle ventolin hormones, ventolininhaler movements grafting buy ventolin http://redstonedart.org/generic-cialis-lowest-price/ canadian pharmacy cialis medio-inferior generic cialis lowest price pricked resulted anovulatory, autumn http://embunpagischool.com/cialis-20-mg-price/ cialis lubricant wait-and-see cialis 20mg price occurs, columns, likes, http://leepuniversity.com/buy-cialis/ 20mg cialis re-bleeding polymorphonuclear misapplication haemoglobinopathies; arrests herniation.
ReplyDeleteLoved your blog, thanks for sharing it
ReplyDeleteBike Rental in Goa
Rent a Bike Goa